निकाय उप चुनाव में सेमरिया अध्यक्ष कांग्रेस के खाते में , भाजपा के 4, काग्रेस के 2 पार्षद जीते

57

निकाय उप चुनाव में सेमरिया अध्यक्ष कांग्रेस के खाते में , भाजपा के 4, काग्रेस के 2 पार्षद जीते

भोपाल:  नगरीय निकाय उपचुनाव मं रीवा जिले की सेमरिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की पदमा कुशवाहा ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा की आराधना विश्वकर्मा को हराया है। पदमा को 4 हजार 391 मत मिले है। नोटा पर 133 वोट डाले गए है। पार्षद पद के उपचुनाव में भाजपा से चार, कांग्रेस से दो और एक निर्दलीय चुनाव जीते है।

वहीं पार्षद पद के उपचुनाव में लहार में भाजपा की संगीता समाधिया, आलमपुर में कांग्रेस की कविता सिंह, मेहगांव में भाजपा के ज्ञानश्री,सेमरिया में वार्ड पांच से निर्दलीय अभिषेक पांडेय,मंडला में वार्ड आठ से कृतिका चौररिया भाजपा, सतवास में कांग्रेस की सोनम और पानसेमल से वार्ड दो से सलोनी राणा भाजपा ने चुनाव जीता है।