
पढ़ना जारी रखें

इस मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मन्दसौर, लीड बैंक के संयुक्त समन्वय से किया गया। मेले में कुल 360 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनका आठ विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। कंपनियों द्वारा कुल 240 युवक-युवतियों का प्राथमिक चयन किया गया।

मेले में उपस्थित विभिन्न विभागों द्वारा युवक-युवतियों को स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा 44 लाख रुपये तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 12 लाख रुपये के चेक हितग्राही समूहों को वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग सहित अनेक शासकीय विभागों द्वारा सूचना-परामर्श हेतु स्टॉल भी लगाये गये।
युवा संगम मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला द्वारा किया गया।