In Which State are Women Alcoholics : भारत में कितनी महिलाएं शराबी, क्या जीतू पटवारी ने सही कहा! 

जानिए, महिलाओं के शराब पीने के मामले में देश का कौन सा राज्य है नंबर वन! 

821

In Which State are Women Alcoholics : भारत में कितनी महिलाएं शराबी, क्या जीतू पटवारी ने सही कहा! 

New Delhi : पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कम शराब पीती हैं। लेकिन, पिछले कुछ सालों में ये आंकड़ा लगातार बढ़ा है। हालांकि अल्कोहल महिलाओं के लिए पुरुषों से ज्यादा खतरनाक होता है। महिलाओं के शराब पीने का जिक्र आज इसलिए कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। जानते हैं कि भारत में कितनी महिलाएं शराब पीती हैं और इस मामले में किस राज्य की महिलाओं ने बाजी मारी है। दरअसल, भारत में कुछ दशक पहले तक शराब पीने में पुरुष महिलाओं से काफी ज्यादा आगे थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में ये ट्रेंड लगातार बदल रहा है।

IMG 20250828 WA0008

अब महिलाएं भी शराब को उतना ही पसंद कर रही हैं, जितना पुरुष करते हैं. इसके पीछे शहरीकरण, आर्थिक तौर पर सक्षम होना और लिंग भेद कम होना भी एक कारण है। शराब हर इवेंट या पार्टी का हिस्सा बन चुकी है, ऐसे में महिलाओं के बीच शराब का इस्तेमाल आम बात हो चुकी है। देशभर में 2021 तक ये आंकड़ा 0.7% है।

किस राज्य की महिलाएं शराबी 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। यहां की 24% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। यहां घर में आने वाले मेहमानों को भी शराब परोसी जाती है, जिसमें सबसे ज्यादा अपोंग यानी राइस बीयर पी जाती है।

– आंध्र प्रदेश के बाद सिक्किम का नंबर आता है, जहां 16.2% महिलाएं शराब पीती हैं।

– तीसरे नंबर पर असम का नाम आता है, जहां कुल 7.2 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

– लिस्ट में चौथे नंबर पर तेलंगाना है, जहां 6.7% महिलाएं शराब पीती हैं।

– झारखंड में भी 6.1% महिलाएं शराब पीती हैं, यहां ट्राइबल इलाकों में भी शराब का चलन आम है।

– अंडमान-निकोबार और छत्तीसगढ़ भी इस लिस्ट में शामिल है।

दिल्ली में क्या है हाल?

राजधानी दिल्ली भले ही ऊपर वाली लिस्ट में शामिल न हो, लेकिन इसका जिक्र करना जरूरी है। यहां शराब पीने वाली महिलाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 2015 तक यहां 0.6% महिलाएं शराब का सेवन कर रही थीं, जो 2019-21 में बढ़कर 1.4% हो गया। ठीक इसी तरह पुरुषों के शराब पीने के आंकड़े भी बढ़ गए हैं।

सरकार के आंकड़ों में कमी

सरकार की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए थे, उनमें बताया गया था कि 2015-16 और 2019-21 के बीच शराब पीने वालों की संख्या कुछ हद तक कम हुई। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल हैं। इसमें पहले जहां पुरुषों का प्रतिशत 29.2 था, वो घटकर 22.4% हो गया। वहीं महिलाओं की संख्या 1.2% से घटकर 0.7% रह गई।