
हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के अवसर पर अतिप्राचीन श्री बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का लोकार्पण!

Ratlam : नवरात्र हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सामाजिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ, साथ ही श्री बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भी सभी समाजजनों की मौजूदगी में हुआ। शुभारंभ आयोजन में पधारे हुए सभी समाजजनों का तिलक व भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात ध्वज चल समारोह निकालकर महाआरती हुई। आयोजन में नीमच, मंदसौर, माउखेड़ी, जावरा, बड़नगर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम ग्रामीण सहित सैकड़ों समाजजन आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी आगुन्तकों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहभोज ग्रहण किया।

आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल मारू के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व निर्वाचित रतलाम समाज अध्यक्ष झमक पड़ियार, उपाध्यक्ष नंदकिशोर खांबू, मांगीलाल अनखे, सचिव रविंद्र गहलोत, सह-सचिव जगदीश चंद्र मातोरिया, कोषाध्यक्ष दीपेश पड़ियार, सह-कोषाध्यक्ष प्रभुलाल राठौर, समन्वयक गोलू भूमारचा, युवा प्रकोष्ठ, हरीश बामनिया सहित कार्यकारिणी सदस्य पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल बोका, बद्रीलाल पुनवर, राजेश बोचा, महेश सोलंकी, दिनेश पडियार, सावन राठौर, विजय बोका, रमेश कथिरिया, बहादुर खांबु सहित सैकड़ों समाजजन आयोजन में शामिल हुएं!





