Inauguration of Til Chaturthi Fair : खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी मेला शुरू, कलेक्टर ने पूजन किया! 

गणेश जी को स्वर्ण मुकुट पहनाया, महाकाल की तर्ज पर दर्शन शुरू हुए!

218

Inauguration of Til Chaturthi Fair : खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी मेला शुरू, कलेक्टर ने पूजन किया! 

Indore : खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी मेला आज से तीन दिनों तक चलेगा। इसका समापन 19 जनवरी को होगा। आज सुबह मेले का शुभारंभ कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने ध्वजा पूजन के साथ किया। उन्होंने खजराना गणेश को लड्डुओं का भोग अर्पित किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक खजराना गणेश का विधि विधान से पूजन किया।

IMG 20250117 WA0030

भगवान को भोग लगने के बाद श्रद्धालुओं के लिए लड्डू प्रसाद का वितरण शुरू किया गया, जिसमें भक्त मंडल ने सवा लाख तिल गुड़ के लड्डु बनवाये। आयोजन में विधायक महेन्द्र हार्डिया भी शामिल हुए। गणेशजी को स्वर्ण मुकुट और अन्य सोने के आभूषण पहनाए गए।

तिल चतुर्थी पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था महाकाल की तर्ज पर की गई है। पुजारियों पं मोहन भट्ट, धर्मेंद्र भट्ट और पं अशोक भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस विशेष आयोजन का शुभारंभ किया। भक्तों की भारी भीड़ भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में उमड़ रही है, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में रंगा हुआ है।