Indecent Comment by Kamal Patel : दिग्विजय सिंह सपेरे और कमलनाथ नाग

देखिए वीडियो में कमल पटेल ने क्या कहा

1404

 

Indore : इन दिनों शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रियों में विवादास्पद बयान देने की होड़-जोड़ लग रही है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने महात्मा गांधी समेत कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों पर टिप्पणी की, तो कृषि मंत्री कमल पटेल रहे! उन्होंने आज प्रदेश के दोनों मुख्यमंत्रियों दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बारे में मर्यादाहीन टिप्पणी की।

 

उन्होंने दिग्विजय सिंह को सपेरा और कमलनाथ को सांप कहा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कमलनाथ सपेरे (दिग्विजय सिंह) के कहने में आ गए और निपट गए। बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने संघ के बारे में कहा कि वो दीमक है। तो मैंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों दीमक हैं, जो कांग्रेस को खा गए और कांग्रेस पूरे देश को खा गई!