कांग्रेस का दामन थाम निर्दलीय पार्षद बनी भीकनगांव नगर परिषद की अध्यक्ष

भाग्य सहारे भाजपा का उपाध्यक्ष

1216
कांग्रेस का दामन थाम निर्दलीय पार्षद बनी भीकनगांव नगर परिषद की अध्यक्ष

कांग्रेस का दमन थाम निर्दलीय पार्षद पूनम अमित जायसवाल बनी भीकनगांव नगर परिषद की अध्यक्ष,भाग्य सहारे भाजपा के अखिलेश भार्गव बने उपाध्यक्ष, लाटरी से हुआ फैसला

अध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस समर्पित पूनम अमित जायसवाल को 8 और भाजपा की सुधा विजय महाजन को मिले 7 वोट

उपाध्यक्ष पद में भाजपा के अखिलेश भार्गव को 7 और कांग्रेस की रेहना खिलजी को मिले थे 7 वोट एक वोट हुआ निरस्त

दिलचस्प और रोचक रहा भीकनगांव में चुनाव

खरगोन: खरगोन जिले के भीकनगांव नगरपरिषद में अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पूनम अमित जायसवाल ने कांग्रेस का समर्थन लेकर भाजपा की सुधा विजय महाजन को एक वोट से हराया। वही उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को भाग्य का सहारा मिला।

दरअसल भाजपा के अखिलेश भार्गव और कांग्रेस की रेहना खिलजी को 7 – 7 वोट मिले थे। लाटरी के सहारे भाजपा की जीत हुई। एक वोट निरस्त हो गया था। भीकनगांव में कांग्रेस के 6 भाजपा के 6 और 3 निर्दलीय पार्षद है।भीकनगांव के नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव काफी दिलचस्प और रोचक रहा। भाजपा से बागी होकर निर्दलिय चुनाव लडने वाली पूनम अमित जायसवाल ने कांग्रेस में जाकर भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

भाजपा से निष्कासित नेता जनपद उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल और सुभाष जायसवाल की बहु पूनम जायसवाल की जीत ने एक बार फिर नगर परिषद पर कब्जा करने मे सफल हुई है। गौरतलब है की सुभाष जायसवाल की पत्नी ममता जायवाल पूर्व में नगरपरिषद की अध्यक्ष रह चुकी है।

जीत के बाद दोनो ही दल के कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। नव निर्वाचित अध्यक्ष पूनम जायसवाल का कहना था विकास के लिये सही पार्टी का साथ दिया है। भीकनगांव का विकास प्राथमिकता है। भाजपा में वापस नही लौटूंगी।

इधर कांग्रेस की विधायक झूमा सोलंकी का कहना था की हमारी पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पूनम थी। भले निर्दलिय पार्षद बनी थी लेकिन उन्होने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। आगे भी कांग्रेस में ही रहेगी। इधर उपाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के अखिलेश भार्गव का कहना था विकास मेरी प्राथमिकता होगी। भाजपा के अध्यक्ष पद पर हार को लेकर उपाध्यक्ष भार्गव का मानना था की हमारी पार्टी के लोग बिक गये।