Indian Cuisine in World List : भारतीय व्यंजन दुनिया के बेस्ट शाकाहारी फूड लिस्ट में शामिल!

इसमें मिसल-पाव, राजमा-चावल, गोभी-मंचूरियन और भेल-पूरी भी शामिल!

496
Indian Cuisine in World List

Indian Cuisine in World List : भारतीय व्यंजन दुनिया के बेस्ट शाकाहारी फूड लिस्ट में शामिल!

New Delhi:  दुनिया का सबसे अच्छा खाना कौनसा है, इसकी एक लिस्ट बनी है। इस लिस्ट के टॉप-10 व्यंजनों में तो विदेशी आइटम हैं। इनमें ग्वाकामोल, हम्मस और स्पेगेटी एग्लियो ई ओलियो शामिल हैं। जबकि, 11वें नंबर पर इंडियन फ़ूड में मिसल पाव ने भी अपनी जगह बनाई। साथ ही कई और भारतीय व्यंजनों का नाम भी इस लिस्ट में है।

संस्कृति और विरासत को परिभाषित करने के लिए भारत का खाना अहम भूमिका निभाता है। देश के अलग-अलग इलाकों के विविध व्यंजन खाने के शौकीन लोगों को आकर्षित करते हैं। खाने में कई तरह की वैरायटी एक साथ देखने को मिलती है! भारतीय खाना काफी एक्सटेंसिव और रिच होता है। दुनियाभर में इसके दीवाने मिल जाते हैं। बता दें कि एक बार फिर से भारतीय खाने में पूरे विश्व में अपना नाम रोशन किया। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की लिस्ट कई भारतीय खानों ने अपनी जगह बनाई है।

Indian Cuisine in World List

ये रैंकिंग हाल ही में एक फूड गाइड प्लेटफॉर्म टेस्ट एटलस द्वारा जारी की गई। लिस्ट में 11वें नंबर पर स्वादिष्ट खानो में से एक महाराष्ट्र के फेमस मिसल पाव ने अपनी जगह बनाई है। मिसल आमतौर पर मोठ, प्याज, चिवड़ा आदि के साथ बनाई जाने वाली मसालेदार करी होती है, जिसे पाव (ब्रेड) के साथ खाया जाता है। यह भारत के पश्चिमी राज्यों में व्यापक रूप से उपलब्ध है।

यह टेस्टी कॉम्बो टॉप 50 में जगह बनाने वाला एकमात्र भारतीय व्यंजन नहीं है। इसके अलावा 20वें स्थान पर आलू गोभी, राजमा 22वें पर और गोभी-मंचूरियन 24वें स्थान पर रहा। दिलचस्प बात तो यह है कि राजमा-चावल को अलग डिश माना गया और उसे 41वां स्थान मिला।

Indian Cuisine in World List

इस लिस्ट में भारतीय खाना यहीं पर नहीं रूका इस लिस्ट में फेमस स्ट्रीट फूड भेल-पूरी ने भी 37वें स्थान पर रहते हुए टॉप 50 में जगह बनाई। भेल-पुरी को चाट आइटम माना जा सकता है। इसे मुरमुरे के साथ प्याज, टमाटर, आलू, पिसी हुई मेवा, सेव मीठी और मसालेदार चटनी के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

इस लिस्ट में मसाला-वड़ा डिश को 27वां स्थान मिला। टेस्ट एटलस में बताया गया कि यह तमिलनाडु का एक स्नैक है, जो वहीं से बनाया गया। लेकिन, इससे मिलती-जुलती और भी कई चीजें मिलती हैं। यह चाय के समय का नाश्ता आमतौर पर चना दाल, प्याज, अदरक, करी पत्ते, सौंफ के बीज, सूखे लाल गर्म मिर्च, तेल और नमक के साथ बनाया जाता है।