
Indian Industry Trade Association : मनोज झालानी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोनीत!
Ratlam : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल तथा मध्य प्रदेश व्यापारी एसोशिएशन अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा की अनुशंसा एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति पर समाजसेवी मनोज झालानी को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की रतलाम ईकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।
झालानी के मनोनयन से शहर के समाजसेवियों तथा व्यापारियों में हर्ष व्याप्त हैं। जिनके द्वारा झालानी को मनोनयन पर शुभकामनाएं बधाईयां दी जा रही हैं, झालानी के मनोनयन पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन पर आशा व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट कार्यशैली से व्यापारियों की समस्यायों के निराकरण, समाधान हेतु तत्पर रहते हुए अपना दायित्व पूरा करेंगे और प्रदेश, जनपद, एवं शहर के व्यापारियों के हित में संधर्ष हेतु कटिबद्ध रहेंगे और संगठन की एकता, अखंडता को लेकर अपनी सेवाएं देते रहेंगे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने झालानी के कुशल नेतृत्व में व्यापारी समाज की समस्यायों का समाधान करने हेतु कटिबद्ध रहने के साथ-साथ झालानी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की!





