Indigo’s Pilot Refuses To Take Off: फ्लाइट 3 घंटा लेट, यह बताई वजह!

339
Indigo's Pilot Refuses To Take Off

Indigo’s Pilot Refuses To Take Off: फ्लाइट 3 घंटा लेट, यह बताई वजह!

पटना एयरपोर्ट पर Indigo का हवाई जहाज कुल करीब 162 यात्रियों को लेकर तैयार खड़ा था। क्रू मेंबर पायलट का कॉकपिट में आने का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों को लगा की उनकी उड़ान रवाना होने ही वाली है।

लेकिन तभी पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। कारण बताया गया कि उनकी दादी का देहांत हो गया है। इंडिगो की यह उड़ान संख्या 6E 126 पटना से पुणे के बीच की थी। इस घटना के बाद फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से उड़ी। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

वंदे भारत एक्सप्रेस का ये Time-Lapse Video देखते ही रह जाएंगे आप!

विमान पार्किंग बे से निकलकर रवाना होने के लिए तैयार खड़ा था

जानकारी के अनुसार बुधवार को पटना से पुणे जाने वाला इंडिगो का यह विमान पार्किंग बे से निकलकर रवाना होने के लिए तैयार खड़ा था। इस दौरान पायलट को उसकी दादी की आकस्मिक मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पायलट ने एयरलाइन अधिकारियों को बताया कि वह मानसिक रूप से ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह फ्लाइट चलाकर उड़ान भर सके।

Pilot Attacked Over Flight Delay : विमान की उड़ान में देरी पर यात्री ने पायलट को घूंसा मारा!

फ्लाइट दोपहर करीब 1.25 बजे शेड्यूल थी

पायलट के उड़ान भरने से मना करने पर तुरंत बाद एयरलाइन अधिकारियों ने विमान को वापस पार्किंग बे में खड़ा करवाया, जिससे रनवे पर अन्य उड़ानें इससे प्रभावित न हों। इसके बाद दूसरे पायलट को विमान उड़ानें के लिए बुलाया गया। पटना एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार पटना से पुणे के बीच उड़ने वाली फ्लाइट संख्या 6E 126 दोपहर करीब 1.25 बजे शेड्यूल थी। लेकिन पायलट के इनकार करने पर वह शाम तकरीबन 4.41 बजे उड़ान भर सकी।

यात्रियों को 3 घंटे इंतजार करना पड़ा

इस सब के बीच एयरलाइनकंपनी ने यात्रियों को विमान से नीचे उतारा। नया पायलट आने के बाद फिर यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू की। इस सब के बीच करीब तीन घंटे से ज्यादा बीत गए। जिससे यात्रियों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। तीन घंटा 162 यात्री अपनी फ्लाइट रवाना होने का इंतजार करते रहे। पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ रहा है। जिसके चलते लगातार फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।