Doctor Rape : INDORE की डॉक्टर के साथ Bhopal में दुष्कर्म, साथी डॉक्टर गिरफ्तार

968

Doctor Rape : INDORE की डॉक्टर के साथ Bhopal में दुष्कर्म, साथी डॉक्टर गिरफ्तार

Bhopal : पहले मोहब्बत, फिर ब्रेकअप, फिर दोस्ती और इसके बाद जो हुआ उसमें पुलिस भी शामिल हो गई। ये किस्सा है, साथ में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले एक युवक और युवती का। डॉ राहुल कनाडे को पुलिस ने उसी साथी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है, जो कभी उसकी प्रेमिका थी।

इंदौर की इस महिला डॉक्टर ने डॉ कनाडे की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। साथी महिला डॉक्टर ने उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी पहचान थी।

जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला भी डॉक्टर है। वह इंदौर में सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस भी करती है। आरोपी डॉ राहुल कनाडे भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमडी के साथ प्रैक्टिस करता हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पढ़ाई के दौरान प्रेम था।

बाद में ब्रेकअप हो गया था। दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी डॉक्टर कनाडे ने सितंबर 2020 में साथी महिला डॉक्टर को मिलने के लिए भोपाल बुलाया था। युवती मिलने इंदौर से भोपाल आई तो आरोपी उसे कोहेफिजा के थद्दाराम कांप्लेक्स स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां फ्लैट में बंधक बनाकर साथी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डॉक्टर राहुल ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

महिला डॉक्टर ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती राहुल कनाडे से हुई थी। दोनों के बीच करीबी दोस्ती थी। इसके बाद जब वह इंदौर चली गई, तो दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। मई में आरोपी उसे जरूरी बात करने के बहाने अपने फ्लैट में बुलाया। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा भी दिया था। पुलिस ने डॉ कनाडे को गिरफ्तार करने के बाद आगे कार्रवाई की।