Infected Passenger ​: इंदौर से दुबई जाने वाले 6 यात्री कोरोना पॉजिटिव

​ सप्ताह में दूसरी बार दुबई जाने वाली फ्लाइट में पॉजिटिव यात्री

427

​​Indore : बुधवार को दुबई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में 6 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को जांच के बाद एयरपोर्ट से अस्पताल भेजा गया। सप्ताह भर पहले 5 यात्री पॉजिटिव पाए गए थे। सभी यात्री दुबई जाने के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इन पॉजिटिव यात्रियों में 3 इंदौर के, 2 भोपाल के और एक यात्री ग्वालियर का है। इंदौर विमानतल अधिकारियों के अनुसार इंदौर के तीन संक्रमितों में 2 पुरुष और एक महिला यात्री है, वहीं भोपाल के संक्रमितों में एक पुरुष व एक महिला यात्री है।
​वहां जांच में इनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर सभी यात्रियों को एयरपोर्ट से अस्पताल रवाना कर दिया। कुछ दिन पहले भी पांच पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। ये भी दुबई जाने वाले फ्लाइट के यात्री थे। बता दें कि इंदौर से प्रति बुधवार को दुबई के लिए फ्लाइट जाती है।
​कोरोना प्रोटोकॉल के चलते यात्रियों को 48 घंटे पहले की कोरोना की आरटी पीसीआर जांच कराना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा दुबई सरकार की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दुबई जाने वाले सभी यात्रियों का हवाईअड्डे पर भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराई जाती है। वहीं दुबई से आने वाले यात्रियों के लिए दो यात्रियों की रैंडम जांच होती है।
​पिछले सप्ताह भी दुबई जाने वाली फ्लाइट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से दो यात्री इंदौर के थे, जबकि तीन यात्री भोपाल के थे। दोपहर 12:35 पर इंदौर से रवाना होने वाली उड़ान पहले बेंगलुरु से यात्री को लेकर यहां आती है, यहां से अन्य यात्री सवार होते हैं, फिर यह उड़ान दुबई पहुंचती है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आधे यात्रियों की जांच हो चुकी थी, जिनमें से छह यात्री पॉजिटिव पाए गए