CM helpline पर यूक्रेन में MP के 122 लोगों की सूचनाएँ प्राप्त

1707

Bhopal: CM helpline पर यूक्रेन में MP के 122 लोगों की सूचनाएँ प्राप्त हुई हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि इन लोगों को भारतीय दूतावास वॉरसा द्वारा हंगरी तथा रोमानिया से निकासी के लिए क्रमशः सीमा पोस्ट ऊझोरोड और चेरनेविस्टी तथा भारतीय दूतावास कीव पोलेंड से निकासी के लिए सीमा पोस्ट क्रकोविच की जारी advisory से अवगत कराया गया।

भारी गोला बारी को देखते हुए दोनों दूतावास के द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, उनके मार्गदर्शन में ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ही कार्यवाही किए जाने की समझाईश सम्बन्धितों को दी गयी है। भारत सरकार से प्रदेश का गृह विभाग सतत सम्पर्क में है।