24 घंटे में किया अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का पर्दाफाश, 11.400 किलोग्राम चांदी के आभुषण सहित 40 लाख 50 हजार का मश्रुका बरामद! 

68

24 घंटे में किया अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का पर्दाफाश, 11.400 किलोग्राम चांदी के आभुषण सहित 40 लाख 50 हजार का मश्रुका बरामद! 

राजेश सोनी की रिपोर्ट 

Jhabua : सराफा व्यवसाई पूनमचंद चौहान मेघनगर स्थित अपने प्रतिष्ठान से 5 मार्च 26 को सोने-चांदी के आभूषण लेकर झाबुआ जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे फुलमाल तिराहे के पास हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर मार-पीट की तथा आभुषणों से भरा बैग लूट लिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तारी को लेकर उप-पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के निर्देशन में 3 टीमें गठित की गईं तथा आसपास के CCTV फुटेज की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए पुलिस टीम ने पाया कि घटना में प्रयुक्त ईको कार (RJ17 UA 8516) से 4 आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था तथा तत्काल हाईवे से राजस्थान भाग गए।

IMG 20260307 WA0134

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्यवसाई को लूटने वाले आरोपी शहाबुद्दीन (29) पिता इकबाल मोहम्मद निवासी आवर थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान, शाहरुख (21) पिता मंसुर अली निवासी आवर थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान, राहुल (25) पिता घनश्याम निवासी आवर थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान, जयश (26) पिता अनिल जैन निवासी आवर थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के से 40 लाख 50 हजार रुपए मूल्य का मशरुका जब्त किया है, जिसमें 11 किलो 400 ग्राम चांदी जिसकी कीमत लगभग 32 लाख 50 हजार रुपए हैं, सोने के आभूषण लगभग 1 लाख रुपए, ईको कार RJ 17 UA 8516 जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए हैं।

IMG 20260307 WA0135

चारों आरोपियों को पकड़ने में एसडीओपी झाबुआ रूपरेखा यादव, थाना प्रभारी कोतवाली आरसी भास्करे, उप-निरीक्षक गुलाब सिंह वर्मा, सहायक उप-निरीक्षक राजेश, सहायक उप-निरीक्षक ज्ञान बहादुर, गणेश, चन्द्रभान तथा सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने नगद इनाम की घोषणा की!