International Awards to MP Tourism: MP पर्यटन की 12 यूनिट्स ने जीता ट्रिप एडवाइजर्स ट्रेवलर्स च्वाइस का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

पलाश रेसीडेंसी सहित 12 निगम इकाईयों ने जीता अवार्ड

165

International Awards to MP Tourism: MP पर्यटन की 12 यूनिट्स ने जीता ट्रिप एडवाइजर्स ट्रेवलर्स च्वाइस का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

भोपाल:विश्व विख्यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्था ट्रिप एडवाइजर यूनाइटेड स्टेट आॅफ अमेरिका के ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड-2024 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों ने ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्ड जीता है।

निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि होटल अमलतास पचमढ़ी, होटल चंपक बंगलो पचमढ़ी, होटल देवदारू बंगलों पचमढ़ी, कर्णिकार बंगलो पचमढ़ी, बेतवा रिट्रीट ओरछा, नर्मदा रिसॉर्ट महेश्वर, पलाश रेसीडेंसी भोपाल, रॉक एंड मैनर पचमढ़ी, शीश महल ओरछा, तानसेन रेसीडेंसी ग्वालियर, टेम्पल व्यू ओंकारेश्वर, व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज बांधवगढ़ ने अवार्ड 2024 जीता है।

प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी. ने निगम की इकाइयों को विश्व स्तरीय अवार्ड प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विषय न केवल मध्यप्रदेश पर्यटन अपितु संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इकाईयों को सम्मान जनक स्थान तक पहॅुचाने में इकाईयों के सभी वरिष्ठ प्रबंधकों, प्रबंधकों, के कुशल प्रबंधन एवं मार्गदर्शन के साथ सभी कर्मचारियों का सर्वाधिक योगदान है।

ट्रिप एडवाइजर कम्पनी संपूर्ण विश्व में विभिन्न स्थानों पर गये पर्यटकों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन कर हर वर्ष यह अवार्ड प्रदान करती है। पर्यटकों की ओर से दुनियाभर के होटल, रेस्तरां और दूसरे स्थानों को दी हुई रेटिंग के आधार पर ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए चुना जाता है। दुनिया भर के पर्यटक हर साल इसमें भाग लेते हैं और अपनी पसंद के आधार पर वोटिंग करते हैं। हर कैटेगरी में दुनिया के चुनिंदा शहरों, पर्यटन स्थलों, और होटल्स रेस्टोरेंट की सूची बनाकर प्रत्येक श्रेणी में अवार्ड की घोषणा की जाती है। पश्चिमी देशों विशेष कर फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, स्कॉटलैण्ड आदि के पर्यटक विश्व के किसी भी देश में पर्यटन पर जाने के लिए उक्त संस्था द्वारा चिन्हित स्थानों पूर्ण संरक्षित रात्रि विश्राम एवं खान-पान की दर, मात्रा एवं गुणवत्ता को विश्वास सहित प्राथमिकता देते हैं।