श्रद्धालय वृद्धाश्रम में मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार निवारण दिवस

489

श्रद्धालय वृद्धाश्रम में मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार निवारण दिवस

वृद्धजनों के साथ दुर्व्यवहार असामाजिक व असंवैधानिक – श्री टोंग्या

धार :भारत ही नहीं विश्व में बड़ी संख्या में वृद्धजनों से दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही है, भारत में दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंतनीय है। आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक व परिचित व परिजनों से अमानवीय घटनाओं का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। दुर्व्यवहार निवारण हेतु सरकार ने भरपोषण अधिनियम जैसे कई कानूनी
प्रावधान है किए है पर सामाजिक जागृति व सहयोग अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं के जैसे हर जिला केंद्र पर वन स्टाफ़ सखी सेंटर है वैसे ही अधिकार व साधन संपन्न वृद्धजन सेंटर भी बहुत ज़रूरी है। ये विचार प्रोग्रेसिव पेंशनर के जिलाअध्यक्ष व पूर्व उप सहायक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग श्री प्रमोद टोंग्या ने व्यक्त किए। श्री टोंग्या श्रद्धालय वृद्धाश्रम में आयोजित विशेष संवाद सभा में बोल रहे थे। विशेष अतिथि श्री रामकिशोर पांडे व योग आयोग जिला धार के प्रमुख जगदीश शर्मा ने कहा कि योग भारत की पहचान व हर उम्र में बेहतर स्वास्थ्य का संधान है। योग हमें प्रकृति से जोड़ता है। शरीर का हर चक्र रंग संयोजन से जुड़ा है। योग व ध्यान के माध्यम से शरीर को रोगमुक्त व दीर्घायु बनाया जा सकता है। संवाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व बैंक मैनेजर व कौशल प्रशिक्षण सेंटर के संचालक जयंतीलाल सेठिया ने कहा वृद्धजन को सावधान व सतर्क रहना ही है। कम तनाव पालें व संस्कारों के प्रति जाग्रत रहे। आरंभ में सामाजिक संस्थाओं से जुड़े भोज शोध संस्थान व इंटेक धार के युवा कार्यकर्ता पराग भोसले के निधन पर श्रदांजलि दी गई।

सम्मान

WhatsApp Image 2025 06 15 at 15.39.10

वृद्ध होकर भी वृद्धजन के हितकारी कार्य निःस्वार्थ भाव से करने के लिए समाज से चयनित श्री बबनदास जी अग्रवाल, डॉ भगवान पाटीदार सरदारपुर, पेंशनर संघ के कामता प्रसाद निगम, पूर्व सहायक संचालक शिक्षा श्री जयंत जोशी व वृद्धाश्रम से प शरद निम्बालकर, श्रीमती कलाबाई भगवान व सत्यनारायण वैष्णव का सेवा श्रद्धा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उद्देश्य के अनुरूप वृद्धजन संरक्षण कार्य हेतु शपथ भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने दिलवाई। शपथ में दुर्व्यवहार ना सहने व होने पर व्यक्त करने की शपथ ली, साथ जीवन को बेहतर ढंग से जीने का संकल्प दिलवाया।
आभार सत्कार अधिकारी श्री हरिहरदत्त शुक्ल ने व्यक्त किया। स्वल्पाहार व भोज के साथ कार्यक्रम सपन्न हुआ। आयोजन में श्रीमती विद्या गुंजाल, रानी पंवार, वत्सला वाजपेयी, महेश पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।