Control Room Shooting : कंट्रोल रूम गोलीकांड की जांच अब SIT के हवाले, हनीट्रैप का नया पेंच!

568

Control Room Shooting : कंट्रोल रूम गोलीकांड की जांच अब SIT के हवाले, हनीट्रैप का नया पेंच!

Indore : पुलिस कंट्रोल रूम में गत दिनों हुए गोलीकांड में पुलिस को जांच के दौरान गोली लगने से घायल महिला ASI का TI से कार के बारे में विवाद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।
हालांकि, अभी तक की जांच में कुछ खास पता नहीं चल सका है। इसलिए मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है। इस मामले में नया पेंच आने की जानकारी भी मिली। महिला ASI पर हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख रुपए वसूलने के भी आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। ASI का मोबाइल तो अब तक गायब है, लेकिन TI हाकम सिंह पंवार के मोबाइल की जांच चल रही है।
इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ TI हाकम सिंह ने ASI (विविध शाखा) पर गोली चलाने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को TI की पत्नी लीलावती उर्फ वंदना और गोद लिए बेटे मुकेश पंवार ने लिखित शिकायत कर दावा किया कि TI को ASI और उसके भाई ने हनीट्रैप में फंसाया था। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने कपड़ा शोरूम संचालक भी 25 लाख रुपए नहीं दे रहा था। मामले की जांच के लिए डीसीपी जोन-3 धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने एसआईटी गठित कर दी। जांच दल में संयोगितागंज एसीपी अरविंद सिंह तोमर, टीआई तहजीब काजी, एसआई केके शर्मा, माधव सिंह भदौरिया को इस टीम में शामिल किया गया है। पुलिस को एएसआई का फोन नहीं मिला। लेकिन, टीआई के फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है।