IPS and SPS Transfer: MP में ADG गुप्त वार्ता बदले गए, CM की सुरक्षा में नए SP पदस्थ

424
IPS Transfers

IPS and SPS Transfer: MP में ADG गुप्त वार्ता बदले गए, CM की सुरक्षा में नए SP पदस्थ

 

भोपाल: मध्यप्रदेश में कल देर रात 2 वरिष्ठ IPS अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के IPS अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता आदर्श कटियार पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार बनाए गए हैं।

1995 बैच के जयदीप प्रसाद को अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री के सुरक्षा एसपी अजय पांडे को सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल बनाया गया है।

IMG 20240110 WA0001

IMG 20240110 WA0002

विदिशा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर कुमार यादव अब पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर पदस्थ किए गए हैं।