IPS Manoj Yadava Appointed as DG RPF: मनोज यादव बने डीजी RPF

1022
DPC For IPS Promotion:

IPS Manoj Yadava Appointed as DG RPF: मनोज यादव बने डीजी RPF

नई दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी मनोज यादव (Manoj Yadava) रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के नए डायरेक्टर जनरल (DG) बनाए गए हैं। वे संजय चंदर का स्थान लेंगे जो इसी महीने रिटायर हो रहे हैं।

इस आदेश के बाद यादव अब हरियाणा DGP की पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अभी तक हरियाणा के सबसे सीनियर आईपीएस अफसर में यादव के शामिल होने से उन्हें डीजीपी के रूप में देखा जा रहा था। हरियाणा सरकार की ओर से डीजीपी के पैनल के लिए भेजे गए नाम में मनोज यादव का नाम शामिल नहीं किया गया था लेकिन बाद में संघ लोक सेवा आयोग ने हरियाणा सरकार से मनोज यादव के डॉक्यूमेंट मांगे थे।

WhatsApp Image 2023 07 19 at 15.18.47

रेलवे प्रोटेक्शन बोर्ड में डायरेक्टर जनरल बनने के बाद में अब यादव केंद्र सरकार में ही बने रहेंगे। उनकी नियुक्ति उनकी रिटायरमेंट की तारीख 31 जुलाई 2025 तक की गई है। वे पश्चिमी बंगाल कैडर के 1987 बैच के IPS अधिकारी संजय चंदर के 31 जुलाई को रिटायरमेंट होने पर अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।