

IPS Officers Transfer and Return to MP: MP के 3 IPS अफसर जाएंगे मणिपुर और CBI, 3 ही वापस लौटेंगे
भोपाल: IPS Officers Transfer and Return to MP: MP के 3 IPS अफसर जाएंगे मणिपुर और CBI और 3 ही वापस लौटेंगे।
8 IPS officers Transfer In MP: राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले
राज्य शासन ने कल मध्य प्रदेश कैडर के तीन IPS अफसर को मध्य प्रदेश से बाहर भेजने के आदेश जारी किए हैं। 2016 बैच के IPS अधिकारी पुलिस मुख्यालय में AIG सुनील तिवारी CBI मुख्यालय पदस्थ किए गए हैं। तिवारी के ज्वाइन करने के बाद 2016 बैच के ही अधिकारी CBI मुख्यालय में पदस्थ अमित तोलानी वहां से वापस मध्य प्रदेश लौटेंगे।
2010 बैच के IPS राकेश सगर और 2012 बैच के विकास पाठक को राज्य शासन ने मणिपुर के लिए रिलीव कर दिया है। सागर और पाठक के मणिपुर में पदस्थापना के बाद वहां पहले से पदस्थ आईपीएस अफसर संजीव कंचन और शिवदयाल की मध्य प्रदेश में वापसी होगी।