IPS पवन श्रीवास्तव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस MP लौटेंगे

2384

IPS पवन श्रीवास्तव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस MP लौटेंगे

भोपाल: मध्य प्रदेश केडर के 1992 बैच के IPS अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से जल्द ही वापस अपने कैडर मध्यप्रदेश में लौटने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो गई है।
श्रीवास्तव वर्तमान में केंद्र में प्रतिनियुक्ति में होकर भोपाल में CAPT मैं पदस्थ हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीवास्तव की प्रतिनियुक्ति अवधि को केंद्र सरकार ने 2 साल के लिए बढ़ाया था, अब वह अवधि भी खत्म हो गई है।

WhatsApp Image 2023 07 12 at 9.06.10 AM

पता चला है कि केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर श्रीवास्तव को अपने कैडर में लौटने की अनुमति प्रदान कर दी है। माना जा रहा है कि श्रीवास्तव एक-दो दिन में कार्य मुक्त होकर अगले 1 सप्ताह में पुलिस मुख्यालय में आमद दे सकते हैं।