

IPS Rajnesh Singh SSP ok के पद पर पदोन्नत,1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी पदोन्नति,तकनीकी त्रुटि के कारण पहले नहीं मिला प्रमोशन
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 2012 बैच के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उनकी पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।तकनीकी त्रुटि के कारण पहले यह प्रमोशन नहीं मिल पाया था।
हाल ही में गृह विभाग ने 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ IPS अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की थी। हालांकि, तकनीकी त्रुटि के चलते 2012 बैच के IPS अधिकारी रजनेश सिंह का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो सका।
इस त्रुटि को संज्ञान में लेते हुए 18 मार्च 2025 को संशोधित आदेश जारी कर उन्हें चयन श्रेणी वेतनमान (Level-13) में पदोन्नति दी गई है।