IPS Sanjay Anand Lathkar: 1995 बैच के IPS अधिकारी 2 साल के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर

381

IPS Sanjay Anand Lathkar: 1995 बैच के IPS अधिकारी 2 साल के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर

 

Ranchi : IPS Sanjay Anand Lathkar- 1995 बैच के झारखंड कैडर के IPS अधिकारी संजय आनंद लाठकर 2 साल के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।

भारतीय पुलिस सेवा में 1995 बैच के झारखंड कैडर के IPS अधिकारी संजय आनंद लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन आईजी (सुरक्षा) के पद पर एडीजी के स्तर और वेतन पर नियुक्त करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह नियुक्ति संजय लाठकर की पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति तक, यानी 30 सितंबर 2028 तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, दो वर्ष की अवधि के लिए की जायेगी। इस दौरान उनका वेतन मैट्रिक्स स्तर 14 से स्तर 15 तक अस्थायी रूप से अपग्रेड किया जायेगा।

Screenshot 20250211 150539 791

IPS संजय आनंद लाठकर वर्तमान में झारखंड पुलिस में ADG (अभियान) के पद पर कार्यरत हैं।