Irregularity in Anganwadi Inspection : आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता, एक दिन के पोषण आहार की राशि काटी!

187

Irregularity in Anganwadi Inspection : आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता, एक दिन के पोषण आहार की राशि काटी!

Ratlam : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत 2 मार्च को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर हितग्राहियों की संख्या के अनुसार भोजन की मात्रा अपर्याप्त, भोजन की गुणवत्ता असंतोषजनक तथा किचन में बर्तनों की स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

IMG 20260304 WA0202

उक्त अनियमितताओं के आधार पर आंगनवाड़ी केन्द्रों से संबंधित स्थानीय स्व सहायता समूहों का 2 मार्च का एक दिवस का पोषण आहार देयक अमान्य करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र पाडलिया (जोधपुरा) बाजना के गंगा स्वसहायता समूह, आंगनवाड़ी केंद्र कॉचला सैलाना के मन मन्दिर स्व सहायता समूह, कॉचला, आंगनवाड़ी केंद्र गाँधी नगर पश्चिम रतलाम शहर-01 के आरती स्व सहायता समूह जवाहर नगर रतलाम, आंगनवाड़ी केंद्र राजस्व कॉलोनी रतलाम शहर-1 के भेरूनाथ स्वसहायता समूह, त्रिपोलिया गेट, रतलाम, आंगनवाड़ी केंद्र सुभाष नगर-3 रतलाम शहर-1 के शिव स्वसहायता समूह, शिवनगर, रतलाम की एक दिवस की पोषण आहार राशि की कटौती की गई है!