Israel Zebras at Zoo : चिड़ियाघर में इजराइल से जेब्रा लाने की तैयारी! 

विदेशी जेब्रा के लिए अलग से पिंजरा बनाया जा रहा!

481

Israel Zebras at Zoo : चिड़ियाघर में इजराइल से जेब्रा लाने की तैयारी! 

Indore : कमला नेहरू चिड़ियाघर में दर्शकों को शीघ्र ही चार जोड़ी इजराइली जेब्रा देखने को मिलेंगे। इसके लिए ‘सेंट्रल जू अथॉरिटी’ ने प्रक्रिया शुरू कर दी। पहले यह जानवर मुंबई जू में लाया जाएगा, उसके बाद इंदौर लेकर आएंगे। इसके बदले में एक जोड़ी शेर और भेडिया दिया जाएगा। विदेशी जेब्रा के लिए अलग से पिंजरे का निर्माण किया जा रहा है। संभवतः अगले माह के दूसरे सप्ताह में जेब्रा इंदौर आ सकता है।

IMG 20221210 WA0094

चिड़ियाघर में पहली बार अगले साल से दर्शक विदेशी वन्य जीवों से देख सकेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही है। वर्तमान में यहां विभिन्न प्रजातियों के 650 पक्षी और 60 से अधिक एनीमल हैं। दर्शकों की मांग पर लगातार वन्य प्राणियों को लाने का सिलसिला चल रहा है। पिछले दिनों यहां सफेद शेर लाया गया था।

उल्लेखनीय है कि तीन साल में यहां से पुणे, चंडीगढ़, नंदनवन लॉजिकल पार्क को शेर भेजे जा चुके हैं। बदले में वहां से बामिंग डियर, बबून बंदर, सारस क्रेन और पेलिकन पक्षी लाए गए हैं। चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने बताया कि छह माह पहले इजराइली जेब्रा को लाने की योजना बनी थी। विदेशी प्राणी लाने में काफी मशक्कत करना पड़ती है, इसलिए विलंब हो रहा है। सेन्ट्रल जू आफ अथॉरिटी ने अपने स्तर पर बातचीत का दौर शुरू कर दिया है।

अब तक 150 विदेशी पक्षी आए

चिड़ियाघर में इसके पहले भी विदेशों से पक्षियों व वन्य प्राणियों को लाया गया था। अब तक 150 प्राणी, जिसमें पेलिकान, हिप्पो, बबून मंकी, वाना शामिल है। इस साल कोई प्राणी किसी भी जू से नहीं लाया गया। दर्शकों की लगातार मांग के चलते विदेशी पक्षियों, प्राणियों को लाने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रवासी मेहमान भी पहुंचेंगे

अगले साल 8 से 10 जनवरी तक शहर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी जोरशोर से चल रही है। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को ऐतिहासिक धरोहरों, पर्यटन स्थलों व प्रमुख बाजारों-मार्गों की सैर कराई जाएगी। इसी क्रम में मेहमानों को चिड़ियाघर का भी भ्रमण कराया जा सकता है। इसके चलते जू में 82 लाख रुपए से रंग रोगन और आकर्षक चित्रकारी की जा रही है।