IT Raid on Som Group : 5 राज्यों के 50 ठिकानों पर ‘सोम’ के ठिकानों पर IT छापे!

भोपाल, इंदौर, बिलासपुर और जबलपुर के अलावा कंपनी के अफसरों के यहां भी कार्रवाई!

543

IT Raid on Som Group : 5 राज्यों के 50 ठिकानों पर ‘सोम’ के ठिकानों पर IT छापे!

Bhopal : सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के यहां आईटी ने छापेमारी की। आईटी की टीम आज सुबह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में सोम ग्रुप के करीब 50 ठिकानों पर पहुंची। भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र सहित कई जगह टैक्स चोरी मामलों में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि आईटी टीम में इंदौर और मुंबई के अधिकारी भी हैं। एल्को-बेवरेज/ अलकोहल इंडस्ट्री में सोम ग्रुप सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है। सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रोडक्ट कई देशों में एक्सपोर्ट भी होते हैं। इनमें अमेरिका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित करीब 28 देश शामिल हैं।

आईटी की कार्रवाई भोपाल के अलावा जबलपुर, इंदौर और रायसेन में आज सुबह शुरू हुई। सोम ग्रुप के एमपी नगर जोन- 2 स्थित कार्यालय पर टीम ने सुबह 7 बजे छापा मारा। टीम में रायपुर, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के अफसर और पुलिस कर्मचारी हैं। ग्रुप के मुख्य कार्यालय के कुछ ही देर बाद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के घर और ऑफिस पर भी आईटी की दूसरी टीमों ने छापा मारा।

WhatsApp Image 2023 11 07 at 12.15.03

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक और बेंगलुरु में भी आयकर विभाग कार्रवाई जारी है। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं। सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के निवास और दफ्तरों के अलावा ग्रुप से जुड़े अधिकारियों के यहां भी आयकर विभाग की टीम पड़ताल कर रही है।

सोम ग्रुप ने 1980 में अपने पिता के नाम पर पहला ड्रिस्ट्रीब्यूशन हाउस ‘मेसर्स मोहन एंड कंपनी’ शुरू किया। अरोड़ा अपने कारोबार में वृद्धि के लिए खुद डीलर्स के पास जाते थे, जिसके चलते उनकी कंपनी का स्वरूप बदलकर ‘सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के रूप में आया।

छत्तीसगढ़ की डिस्टलरी भी निशाने पर

केंद्रीय आयकर की टीम ने मध्यप्रदेश के भोपाल और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्थित सोम ग्रुप मेसर्स लीजेंड के ठिकानों पर धावा बोला। भोपाल की सोम ग्रुप का सिरगिट्टी स्थित डिस्टलरी पर सुबह छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। छापामार कार्रवाई में टीम को क्या कुछ हासिल हुआ, मामले में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं। डिस्टलरी स्थित बन्द कार्यालय में अधिकारी फाइलों को जरूर खंगाल रहे हैं।

सोम ग्रुप का संचालन भोपाल किया जाता है। जगदीश अरोरा करीब 20 हजार करोड़ सम्पत्ति के मालिक हैं। सोम ग्रुप का बाटलिंग प्लान्ट बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी में है। जानकारी में बताया गया कि सोम ग्रुप के सिरगिट्टी स्थित डिस्लेरी में इन्दौर और मुम्बई की संयुक्त आयकर टीम ने सुबह 8 बजे कार्यालय में धावा बोला है। टीम में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल है। सभी लोग बन्द कमरे के अन्दर जांच पड़ताल कर रहे है।