
यह न्यूजीलैंड और फिन एलन का दिन था…
कौशल किशोर चतुर्वेदी
भारत में यह होली का दिन था और टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और फिन एलन का दिन था। यह तारीख 4 मार्च 2026 थी। 3 मार्च को चंद्रग्रहण के चलते भारत में होली 4 मार्च को खेली गई। और इसी दिन धुरंधर टीम साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का मैच था। किस्मत आज न्यूजीलैंड का साथ दे रही थी। न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की हवा में
न्यूजीलैंड के प्रति प्रेम उमड़ रहा था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया। सस्ते में सिमटकर, साउथ अफ्रीका की टीम वापस लौटी तो दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए। फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़कर मैच खत्म किया। टिम सीफर्ट ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। और इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट का इतिहास बन गया। वास्तव में, यह दिन न्यूजीलैंड और फिन एलन का था। ऐसी ऐतिहासिक पारियां गिनी चुनी ही होती हैं और उनमें पहले पायदान पर फिलहाल फिन एलन बने रहेंगे जब तक कि इससे तेज शतक टी-20 में नए बल्लेबाज को बादशाह नहीं सौंपता।एलन-सीफर्ट के तूफान में साउथ अफ्रीका हवा हवा हो गया और न्यूजीलैंड ने फाइनल में पहुंचकर साउथ अफ्रीका को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बना लिए। 20 वर्ल्ड कप 2026 न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका लाइव स्कोर।
आज क्रिकेट की बात इसलिए क्योंकि फिन एलन का सबसे तेज शतकीय पारी का रिकॉर्ड फिलहाल लंबे समय तक कायम रहने वाला है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। इसमें साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मार्को यानसेन की अर्धशतकीय पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बना लिए।
साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34, ट्रिस्टन स्टब्स ने 29, एडेन मार्कराम ने 18 और क्विंटन डिकॉक ने 10 रन बनाए। डेविड मिलर ने 6, कॉर्बिन बॉश ने 2 और केशव महाराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान रिकेल्टन और कगिसो रबाडा खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम में 1-1 विकेट लिए।
तो इसके बाद बल्लेबाजों ने भी साउथ अफ्रीका को यह अहसास करवा दिया कि 4 मार्च का दिन तो उनके ही नाम रहेगा। न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 33 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 33 गेंद पर 58 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 11 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। मैच में साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया यानी गेंदबाजी में भी साउथ अफ्रीका बैकफुट पर ही रहा। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ था। इसमें जेम्स नीशम को मौका मिला। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव हुए थे। कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई थी। पर न्यूजीलैंड के सामने साउथ अफ्रीका दूर-दूर तक कहीं नहीं टिक पाया।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का आईसीसी के नॉकआउट मैच में पहली बार 2011 वनडे वर्ल्ड कप में आमना-सामना हुआ था। दूसरी बारी 2015 वर्ल्ड कप, तीसरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और चौथी बार 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना हुआ।
न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 33 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 33 गेंद पर 58 रन बना कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
तो फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़कर मैच खत्म किया। इसके साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बना कर भारी भरकम जीत दर्ज कर ली।
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड का यह मैच और
फिन एलन तब तक याद किए जाएँगे जब तक की कोई और खिलाड़ी फिन एलन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ देता। हालांकि, खेल में यह कहा जाता है कि हर रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनता है। और निश्चित ही कोई न कोई धुरंधर फिन एलन के रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास बनाएगा, लेकिन यह बहुत आसानी से मुमकिन नहीं है। आइए अब
उस दिन का इंतजार करते हैं जब फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़कर कोई टी-20 मैं सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड
बनाएगा, पर यह दिन बहुत आसानी से देखने को नहीं मिल पाएगा… तो आइए हम सब अब उस दिन का इंतजार करते हैं और तब तक फिन एलन के इस सबसे तेज शतक को प्यार करते हैं… वास्तव में 4 मार्च 2026 की तारीख न्यूजीलैंड और फिन एलन की ही थी। बुधवार का यह दिन
भी न्यूजीलैंड और फिन एलन का ही था…।
लेखक के बारे में –
कौशल किशोर चतुर्वेदी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पिछले ढ़ाई दशक से सक्रिय हैं। पांच पुस्तकों व्यंग्य संग्रह “मोटे पतरे सबई तो बिकाऊ हैं”, पुस्तक “द बिगेस्ट अचीवर शिवराज”, ” सबका कमल” और काव्य संग्रह “जीवन राग” के लेखक हैं। वहीं काव्य संग्रह “अष्टछाप के अर्वाचीन कवि” में एक कवि के रूप में शामिल हैं। इन्होंने स्तंभकार के बतौर अपनी विशेष पहचान बनाई है।
वर्तमान में भोपाल और इंदौर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र “एलएन स्टार” में कार्यकारी संपादक हैं। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एसीएन भारत न्यूज चैनल में स्टेट हेड, स्वराज एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल में मध्यप्रदेश संवाददाता, ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ में संवाददाता रह चुके हैं। प्रिंट मीडिया में दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका में राजनैतिक एवं प्रशासनिक संवाददाता, भास्कर में प्रशासनिक संवाददाता, दैनिक जागरण में संवाददाता, लोकमत समाचार में इंदौर ब्यूरो चीफ दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नई दुनिया, नवभारत, चौथा संसार सहित अन्य अखबारों के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं।





