
पढ़ना जारी रखें
खिलाफ एक्शन लिया गया।

ब्रांच मैनेजर सुनील कुमार मीना को बुलाकर मामला दर्ज करवाया गया। दोनों आरोपी ATM में लगे तीन CCTV कैमरे ले गए थे। तोड़फोड़ से ATM को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ।
स्कूल फीस फरने के लिए नहीं थे पैसे
पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जांच में सामने आया कि नरसिंहपुर निवासी भारती मेहरा (24 साल) ने अपने 16 साल के भांजे के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया था।
पुलिस की पूछताछ में भारती ने गुनाह कबूल किया। भारती की शादी मथुरा में हुई है। वह अपनी बहन के घर जबलपुर आई हुई थी। भारती ने बताया कि उसका भांजा 11वीं का स्टूडेंट है। उसके स्कूल की फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं थे। पैसों की कोई व्यवस्था न होने पर हम दोनों ने चोरी करने का प्लान बनाया।