Jagdish Becomes an Example of Humanity : मानवता की मिसाल बने रक्तवीर जगदीश!

202

Jagdish Becomes an Example of Humanity : मानवता की मिसाल बने रक्तवीर जगदीश!

Ratlam : शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक प्रसुता मरीज पूजा देवड़ा धर्मपत्नी जीवन देवड़ा को उपचार के दौरान अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ गई। जिसकी सूचना मिलने पर एक नेक दिल इंसान ने आगे बढ़कर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की। इस पुनीत कार्य हेतु रक्तमित्र अक्षांश मिश्रा ने समाजसेवी जगदीश सिंघाड से संपर्क करते हुए तत्काल जगदीश को मोबाइल पर जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही जगदीश ने बिना किसी देरी के अपना सारा कार्य छोड़कर मेडिकल कॉलेज पहुंचने का निर्णय लिया और अपने जीवन का प्रथम रक्तदान कर एक जरूरतमंद मां और उसके होने वाले शिशु के जीवन की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान दिया।

WhatsApp Image 2026 02 03 at 18.12.28 1

पहली बार रक्तदान करते हुए भी जगदीश के चेहरे पर आत्मसंतोष और सेवा-भाव की झलक साफ दिखाई दें रहीं थी। जगदीश का यह कार्य न केवल एक परिवार के लिए जीवनदायी साबित हुआ, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया। वास्तव में जगदीश जैसे रक्तवीर ही समाज में मानवता की लौ जलाए रखते हैं।

जगदीश का यह प्रथम रक्तदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सेवा और संवेदनशीलता का संदेश है। रक्तदान में समाजसेविका वेणु हरिवंश शर्मा, हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप संस्थापक अनिल रावल, शांतिलाल पाटीदार, राकेश पाटीदार, प्रेम प्रकाश मचार का विशेष सहयोग रहा!