जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप (मेन) ने हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव!

गोशाला में गोमाता की सेवा कर लापसी, खल-कपास्या और चारा खिलाया!

171

जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप (मेन) ने हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव!

 

Ratlam : जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप (मेन) द्वारा साधारण सभा होने से पहले शहर की गौशाला में जाकर गौमाता को लापसी, हरी घास, चारा खिलाया। राजेश रांका ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप का यह क्रम महीने में 2 से 3 बार किया जाता हैं। जब सभी सदस्य गौशाला में पहुंचकर लापसी एवं खल-कपासियों का वितरण ग्रुप के दंपति सदस्य तथा पारिवारिक सदस्य के जन्म दिवस एवं पुण्यतिथि के अवसर पर करते हैं। सदस्यों ने गोसेवा करने के पश्चात शहर के बरबड़ स्थित व्यास विला में साधारण सभा का आयोजन किया। साधारण सभा में समाजोत्थान संबंधित विचार-विमर्श कर रुपरेखा तय की गईतत्पश्चात फागोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से आयोजित करते हुए एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

 

ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका व अध्यक्ष अनिल बोहरा‌ ने बताया कि ग्रुप परिवार द्वारा फागोत्सव के आयोजन में सभी दंपति सदस्यों ने कपल गेम्स व तंबोला के माध्यम से आनंद लेते हुए डीजे के मधुर गीतों व रंग व गुलाल से सराबोर होकर फूलों की वर्षा के माध्यम से झूमते-नाचते फागोत्सव का आनंद लिया।

IMG 20250313 WA0012

उत्सव के दौरान कपल गेम व तंबोला प्रतियोगिता में जो प्रतियोगी कपल विजय हुए उन दंपत्ति सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। वितरण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश-संगीता रांका व वर्तमान अध्यक्ष अनिल-सुमन बोहरा तथा फेडरेशन के पदाधिकारी जयवंत कोठारी, प्रवीण लोढ़ा निर्वतमान अध्यक्ष अजय गोखरू व सचिव निलेश पोरवाल काकड़ीवाला, विपिन पुंगलिया पूर्व अध्यक्ष संजीव कोठारी, प्रवीण लोढ़ा, मनीष जैन, सुनील चपलोद, संजय मोदी व सुनील लुनीया सुभाष मुणत द्वारा वितरण किए गए। इस अवसर पर ग्रुप दंपति सदस्य अरुण-इंदु चोपड़ा, शेखर-मधुबाला कटारिया, विजय-संगीता मालवीय, मनोज-विनीता लोढ़ा, विनोद-टीना कोचर आदि रहें।

    कार्यक्रम का संचालन

कविता-विजय कांठेड़, मधु-मुकेश जैन, शिखा-अतुल कोठारी, अलका-नितेश नाहर, गणतंत्र-साधना मेहता, मुकेश-हेमा धाकड़ द्वारा किया आभार सचिव निलेश पोरवाल ने माना!