जैन सोशल ग्रुप यूथ ने किया 3 आरओ वाटर चलित प्याऊ का शुभारंभ!

212

जैन सोशल ग्रुप यूथ ने किया 3 आरओ वाटर चलित प्याऊ का शुभारंभ!

ग्रुप की शहर की जनता को विशिष्ट सौगात!

Ratlam : शहर के चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार में जैन सोशल ग्रुप यूथ के पदाधिकारियों ने गर्मी के माहौल में लोगों की प्यास बुझाने के लिए 3 चलीत आरओ वाटर से परिपूर्ण चलित प्याऊ का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित कांठेड़, समाजसेवी कांतिलाल छाजेड़, अशोक जैन (लाला) सुरेशचंद बरमेचा रहे। साथ ही ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव रांका, अध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव अभय लोढ़ा, कोषाध्यक्ष गर्वित गोखरू, उपाध्यक्ष अभिषेक रांका, पदाधिकारी वीरेन्द्र कटारिया, यतेंद्र मेहता, हर्ष जैन एवं ग्रुप सदस्य सुयश कटारिया, सनी जैन, सौरभ बोथरा, अर्पित बोथरा, मनीष संघवी, उज्जवल कोठारी, मनीष बोहरा, रितेश छाजेड़, विशाल काकड़ीवाला, अर्पित पाटनी, विशाल पोरवाल, अंकित मेहता, राहुल बम आदि उपस्थित रहे।

अतिथियों के स्वागत के पश्चात चलित प्याऊ का उद्घाटन कर तीनों गाड़ियों को रवाना किया गया। प्याऊ के संयोजक प्रतीक लोढ़ा, अर्पित मूणत एवं सभी अतिथियों का ग्रुप द्वारा स्वागत किया गया एवं प्याऊ संचालित करने वाले भाइयों का अभिनंदन सभी अतिथियों एवं ग्रुप सदस्यों द्वारा किया गया। यह चलित प्याऊ शहर के प्रमुख बाजारों में घूमते हुए आरओ वाटर से बाजार में घूम रहे लोगों की प्यास बुझाएगा। चलित प्याऊ के मुख्य लाभार्थी ग्रुप सदस्य राजेंद्र कुमार, विशाल धारीवाल, समरथमल संजय कुमार पावेचा नामली, सुरेशचंद बरमेचा विवाह साड़ी द्वारा लिया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई, कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव अभय लोढ़ा द्वारा माना गया!