Jan Ashirwad Yatra : जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री का जमकर स्वागत!

विधानसभा क्षेत्र 2 और 4 में सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी!

776

Jan Ashirwad Yatra : जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री का जमकर स्वागत!

इंदौर से गोविंद राठौर की रिपोर्ट

Indore : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। आज यह यात्रा इंदौर पहुंची। यात्रा में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। यात्रा से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे उत्साह व समर्पण जनता के समर्थन के साथ चल रही है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए शिवराज ने कहा कि उनके हिस्से में आक्रोश है।

WhatsApp Image 2023 09 20 at 8.47.20 PM

इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने जमकर स्वागत किया। शिवराज सिंह मीडिया से कहा कि भाजपा को खुले मन से जनता आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता तो हमारा परिवार है, हम सरकार नहीं परिवार यात्रा चलाते हैं आज इंदौर की जनता से आशीर्वाद मांगने आया हूँ। कांग्रेस द्वारा राज्य में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हिस्से में आक्रोश है उन्होंने हमारी सरकार की जन हितैषी कितनी योजनाएं बंद की, उन सब योजनाओं को बंद करने का आक्रोश है। शिवराज सिंह ने कहा कि जिसने हिन्दू धर्म का अपमान किया है मध्य प्रदेश की जनता उसे सहन नहीं करेगी। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेताओं के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं उनके लिए कुछ नहीं कहूँगा।

WhatsApp Image 2023 09 20 at 8.47.19 PM 1

जय श्री राम के नारों से गुंजी इंदौर की अयोध्या
विधानसभा क्षेत्र-चार में भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा ने जैसे ही प्रवेश किया, वैसे ही चारों और से जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दी। विधानसभा में प्रवेश के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से महू नाका चौराहे तक 27 मंच पार्टी कार्यकर्ताओं के और 40 मंच व्यापारी सहित समाज के लगे। रथ पर मुख्यमंत्री के साथ महापौर मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा महू नाका पहुंची। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लक्ष्मण सिंह गौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा छत्रीपूरा होते हुए आगे की और रवाना हुई। रथ में मालिनी गौड़ भी सवार हुई। यहां 100 से अधिक मंचों के द्वारा यात्रा का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भगवा झंडे नजर आ रहे थे। लेकिन, यात्रा में विधानसभा क्षेत्र-चार की गुटबाजी भी नजर आई, यहां चौराहे के एक तरफ महापौर समर्थकों के मंच लगे थे, तो वहीं दूसरी तरफ विधायक के मंच लगे हुए थे। क्षेत्र में लाड़ली बहनाओं को महापौर सिटी बस में लेकर आए तो वहीं विधायक ट्रैक्टर में उन्हें लेकर पहुंची।

यात्रा के कारण यातायात प्रभावित
भाजपा की जन आशीर्वाद के कारण शहर का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोग बहुत परेशान दिखाई दिए। जहां से यह यात्रा गुजरी वहां तो यातायात प्रभावित हुआ ही, अन्य क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ा। शाम को जब यात्रा मालवा मिल पहुंची, तो उस तरफ जाने वाले वाहन एबी रोड पर फंस गए। इस कारण एलआईजी से पलासिया तक जाम लग गया। जो वाहन यहां से बचने के लिए आनंद बाजार की तरफ मुड़े, वे भी वहीं फंस गए। आज एमजी रोड पर भी सामान्य से ज्यादा ट्रैफिक रहा और लोग परेशान हुए। ट्रैफिक का ज्यादातर अमला जन आशीर्वाद यात्रा के इंतजाम में लगा था इसलिए चौराहों पर भी ट्रैफिक मनमर्जी से चलता रहा।a