3.7 करोड़ महिलाओं के जन धन योजना के बैंक खाते खुले,92 लाख किसानों को मिल रहे 12 हजार बोले मंत्री राजेंद्र शुक्ल

श्री शुक्ल ने जिला स्तरीय प्रेस वार्ता में गिनाईं प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां

1913

3.7 करोड़ महिलाओं के जन धन योजना के बैंक खाते खुले,92 लाख किसानों को मिल रहे 12 हजार बोले मंत्री राजेंद्र शुक्ल

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रपट

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के कार्यों एवं जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के संबंध में मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक जिला स्तरीय प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकूट से 3 दिसंबर से हुई थी। चित्रकूट हमारे आराध्य श्रीराम से जुड़ा हुआ है। सनातन के सम्मान और विरासत के उत्थान का जो बीड़ा भाजपा सरकार ने उठाया उसे पूरा करने के लिए प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हमारे साथ है। जनता का आशीर्वाद लेने की शुरुआत करने के लिए हमने प्रभु श्री राम की नगरी को चुना ताकि हमारे आराध्य का भी आशीर्वाद निरंतर हम पर बना रहे। शेष चार यात्राएं प्रदेश के चार छोर नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद जनता के निरंतर साथ ने 10643 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को सफल और सार्थक बनाया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के तहत प्रदेश के 51 राज्यों के 210 विधानसभाओ तक हम पहुंचे और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया।

WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.40.41 PM 2

यात्राओं में कुल 1000 स्वागत स्थल, 670 से अधिक रथ सभाएं, 200 से अधिक मंच सभाएं, 50 बड़ी जन सभाएं हुई। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की नई संसद के दोनों सदनों से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रचा है। उसी प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार भी महिला उत्थान,सशक्तिकरण और शादी तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता कर सरकार द्वारा कई सुविधाएं दी जाती हैं। मध्य प्रदेश में जनधन योजना के माध्यम से 3.7 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए गए हैं। पिछले सालों से भाजपा सरकार ने सिंचाई का भी एरिया बढ़ाया गया। अभी सिंचाई के एरिया को और बढ़ाये जाने का लक्ष्य है। भाजपा सरकार ने गरीब महिलाओं को चूल्हे से आजादी दिलाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की।

WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.40.41 PM 1

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की 82.2 लाख महिलाओं को लाभ हो रहा है। गर्मी धूप बारिश से सुरक्षित रहने के लिए आज उनके सिर पर पक्की छत से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रचा है। जिस प्रकार देश की सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है उसी प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार भी महिला उत्थान और सशक्तिकरण के प्रतिबद्ध है। आज लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना प्रदेश की महिलाओं के विकास का आधार बन रही है। आज मध्य प्रदेश में कन्याओं के पैदा होने से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता कर रही है। महिला अपराध के प्रति भी सख्त कदम उठाकर सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित की है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता धारकों को सरकार द्वारा कई सुविधाएं दी जाती हैं। भाजपा सरकार ने गरीब महिलाओं को चूल्हे से आजादी दिलाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की।

WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.40.41 PM 1

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की 82.2 लाख महिलाओं को रसोई के काले धुएं से छुटकारा मिला है। गरीबों का अपने घर का सपना आज पीएम आवास योजना से सरकार हो रहा है। गर्मी धूप बारिश से सुरक्षित रहने के लिए आज उनके सिर पर पक्की छत के लिए पीएम आवास योजना माध्यम से प्रदेश में 44 लाख से अधिक घरों का निर्माण हो चुका है। वही लाखों आवास निर्माण अधीन है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मध्य प्रदेश में 71 लाख से अधिक घरों में शौचालय बने हैं। इसके माध्यम से स्वच्छता की मशाल भी जल रही है और गरीबों को बीमारियों से भी बचाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने महिला और बेटियों के दर्द को महसूस किया है इसलिए जल जीवन मिशन के माध्यम से मध्य प्रदेश के 64 लाख से अधिक घरों में स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाने का काम किया गया है। भाजपा सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है।

 

मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत 30 लाख लोगों का निशुल्क उपचार कराया गया है। देश के छोटे किसानों को खाद और बीज खरीदने में सहूलियत रहे उन्हें कर्ज देने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े इसके लिए भाजपा सरकार देश में हर किसान के खाते में ₹6000 सालाना ट्रांसफर कर रही है। केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि और मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को मिलाकर अब प्रदेश में लगभग 92 लाख किसानों को ₹12000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रदेश के विकास करने सेवा करने के चलते ही हमें सभी क्षेत्रों से जनता का आशीर्वाद मिला है। यह जनता के आशीर्वाद की ही देन है कि आज हमारा प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकसित राज्य बना है। इस प्रेस वार्ता में सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, पीयूष शर्मा, प्रसन्न हर्ने, हंस राय, भरत राजपूत, लोकेश तिवारी, अमित महाला, राजेश तिवारी, अखिलेश खंडेलवाल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।