सनातन धर्म सभा, महारूद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष बने झालानी!

70 वां महारूद्र यज्ञ 12 से 24 जनवरी तक!

597

सनातन धर्म सभा, महारूद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष बने झालानी!

                                                                                                             Ratlam : शुक्रवार को सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति की सभा आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से अनिल झालानी को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

 

शहर के अतिप्राचीन धार्मिक स्थल त्रिवेणी तट पर विगत 69 वर्ष से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 70 वें महारूद्र यज्ञ का आयोजन इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा हैं।यज्ञ का आयोजन 2 जनवरी मंगलवार से 12 जनवरी 2024 शुक्रवार तक होगा।

 

बैठक में सर्वश्री कोमल सिंह राठौड़, कन्हैया लाल मौर्य, पंडित रामचंद्र शर्मा, लालचंद टांक, रमेश व्यास, बंसीलाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, पुष्पेंद्र जोशी, तारा देवी सोनी, बृजेन्द्र मेहता, राजेश दवे, प्रेम उपाध्याय, गोपाल जवेरी, अनिल झालानी, हंसा व्यास, पंडित दुर्गा शंकर ओझा, सत्यदीप भट्ट, सतीश भारतीय, नारायण राठौड़, चेतन शर्मा, सूरजमल टाक आदि उपस्थित रहें।