
Jitendra Soni Appointed as Chief Minister’s Secretary : डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी बने मुख्यमंत्री के सचिव, राजस्थान वासियों में खुशी की लहर!
बीकानेर से ओमप्रकाश मोसुण की रिपोर्ट!
Bikaner : राजस्थान के धन्नासर निवासी स्वर्णकार समाज के संजीदा व समर्पित धरातलीय व्यक्तित्व, रक्त कोष फाउंडेशन के संस्थापक, चरण पादुका अभियान जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रम चलाने वाली अनवरत श्रृंखलाओं के सूत्रधार, अनेकों पुस्तकों के लेखक तथा राजस्थानी भाषा के पैरोकार जिन्हें कल ही दिल्ली में साहित्य कला अकादमी पुरस्कार -2026 प्रदान किया गया। साथ ही कल देर रात हुए तबादलों में आपको मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सचिव बनाया गया हैं। साथ ही उन्हें प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग सूचना एवं जनसंपर्क का भी सचिव बनाया गया है।
समस्त राजस्थानियों को आशा ही नहीं बल्कि असीम विश्वास और आशा है कि आपने अब तक जो लगन, कर्तव्यनिष्ठा से फर्ज निभाया है। सोनी को मुख्यमंत्री का विश्वासपात्र अधिकारी माना जाता है।
वो अद्वितीय उदाहरण आगे भी अनवरत जारी रहेंगे धन्नासर की माटी के लाल, आन, बान, शान, स्वर्णकार समाज- कोहिनूर, स्वर्गीय श्री हरिश्चंद्र जोड़ा के परिवार के IAS डॉ जितेंद्र कुमार सोनी को संपूर्ण राजस्थानियों की और से व स्वर्णकार समाज राजस्थान की तरफ से अनेकानेक बधाईयां और शुभकामनाएं!
मीडियावाला परिवार की और से बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाईयां!





