Join Congress : कमलनाथ की मौजूदगी में कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल!

712

Join Congress : कमलनाथ की मौजूदगी में कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल!

Bhopal : भाजपा के कई नेता आज कांग्रेस में शामिल हुए। देपालपुर के विधायक विशाल पटेल के नेतृत्व में इंदौर के ग्रामीण इलाके के भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष इंदौर दुग्ध संघ एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, देपालपुर उमराव सिंह मौर्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कलोता समाज के वरिष्ठ साथी राजेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कमलनाथ की उपस्थिति में भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, निवाड़ी से उमेश यादव, नरसिंहपुर से गौतम पटेल, भोपाल से डॉ आर भारती, सागर से बृज बिहारी चौरसिया, सुसनेर से करण गुर्जर, रायसेन से भंवरलाल पटेल एवं चंदेरी से मुरारी लाल शर्मा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।