चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक हुए भाजपा में शामिल

1040

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक हुए भाजपा में शामिल

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को आज एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखवार भोपाल में मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में भाजपा में विधिवत शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाया।

सत्य प्रकाश कांग्रेस में आने से पहले बसपा में थे। वे अंबाह विधानसभा सीट से बसपा से विधायक भी चुने गए थे। इसके बाद वे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। सखवार को पिछले विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया तो उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

सत्यप्रकाश अंबाह विधायक से तीन बार 2008, 2013 और 2018 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। 2013 में 11307 मतों से जीते थे। उन्हें कुल 49307 मत मिले। सत्यप्रकाश ने बीजेपी के मंत्री रहे बंसीलाल जाटव को हराया था। बसपा के टिकट पर सत्यप्रकाश 2018 में विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन बुरी तरह हार गए थे। बसपा से मोहभंग होने के बाद वे 2020 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन 2020 के उपचुनाव में जब सिंधिया समर्थक नेता कमलेश जाटव भाजपा में शामिल हो गए थे, तब उनके खिलाफ लड़ते हुए सखवार चुनाव हार गए थे। तीन साल में ही कांग्रेस से भी सत्यप्रकाश का मोहभंग हो गया और मंगलवार को वे भाजपा में शामिल हो गए।