Journalist Arrest from Mumbai : CM के वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला पत्रकार मुंबई से गिरफ्तार

शिवराज सिंह का पुराना वीडियो एडिट करके वायरल किया

1015

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो में छेड़छाड़ कर वायरल करने वाले आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परवेज इकबाल मुंबई का रहने वाला है। बताया जा रहा कि आरोपी पेशे से पत्रकार हैं। उसने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुराना वीडियो एडिट करके उसे वायरल किया था।

आरोपी ने मुख्यमंत्री को दारूबाज मुख्यमंत्री समेत अन्य आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था।

प्रदेश सरकार ने हाल ही में नई आबकारी नीति को स्वीकृति दी है। इसमें शराब के लाइसेंस को लेकर कई तरह की छूट दी गई। इसे लेकर मुंबई के परवेज इकबाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर यूट्यूब पर वायरल किया था। इसमें मुख्यमंत्री को दारुबाज मुख्यमंत्री समेत कई आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच को भाजपा के पदाधिकारी ने शिकायत की थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई से भोपाल लेकर आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से अभी पूछताछ की जाएगी।