
नुकीली कीलों पर लेटकर खाटूश्यामजी धाम की यात्रा!
Alwar : वैसे तो आपने बाबा श्याम के कई अनोखे भक्त देखे होंगे, लेकिन राजस्थान के अलवर के एक युवा भक्त की इन दिनों पूरे देश में चर्चा हो रही है, इस युवक का नाम नितेश हैं जो सीकर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर के लिए 160 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर निकला हैं। इसमें विशेष बात यह हैं कि वह 1000 नुकीली कीलों वाले लकड़ी के पटीए पर लेटकर सफर तय कर रहा है। करीब डेढ़ महीने की इस यात्रा में उसके साथ 15 लोग चल रहें हैं नितेश का कहना है कि अटूट विश्वास की वजह से मुझे इस दुर्गम यात्रा में दर्द का एहसास नहीं हो रहा हैं।
बता दें कि नितेश दूसरी बार अलवर से खाटू श्याम जी तक लोहे की कीलों पर लेटकर दंडवत यात्रा कर रहे हैं. पिछले साल उन्होंने 501 लोहे की नुकीली कीलों का फट्टा तैयार करवाया था, जबकि इस बार कीलों की संख्या बढ़कर 1000 हो गई है। अलवर के अशोक टॉकीज क्षेत्र के रहने वाले हैं।बीते गुरुवार को उन्होंने शिवाजी पार्क स्थित खाटू श्याम मंदिर से 160 किलोमीटर की अपनी दंडवत यात्रा शुरू की है। नितेश ने बताया कि 5 साल पहले वह बाबा श्याम को नहीं जानते थे, लेकिन एक दिन परेशानी में उन्होंने दोस्तों के साथ रिंगस से पैदल यात्रा करते हुए निशान लेकर बाबा श्याम के मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद से उनकी आस्था और मजबूत हो गई!





