JP Nadda Program : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंदौर कार्यक्रम तय

819

उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करेंगे और देवास में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे

मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम देखिए

IMG 20220306 WA0109

Bhopal : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 8 मार्च को सुबह 10:30 बजे इंदौर आ रहे हैं। एयरपोर्ट से वे उज्जैन जाएंगे और महाकाल के दर्शन करने के बाद देवास के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे इंदौर आएंगे और यहां शाम 4:40 पर जावरा कम्पाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे।

उनके इंदौर के कार्यक्रम में पहले पार्टी की बैठक ही थी। पर अब इसमें पार्टी के संगठन महामंत्री सुहास भगत के निवास पर जाने का भी जोड़ा गया है। जेपी नड्डा उनके बंगाली चौराहे के नजदीक गणेशधाम निवास पर उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भी जाएंगे। रात 8 बजे नड्डा दिल्ली लौट जाएंगे। पार्टी अध्यक्ष का कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश कार्यालय ने जारी किया है।