अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह: राजगढ़ में पुलिस से बहस में बोले MLA महेश परमार- गोली मार दो, PCC चीफ की चेतावनी- 1208 दिन बाद बनेगी कांग्रेस की सरकार

234
अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह: राजगढ़ में पुलिस से बहस में बोले MLA महेश परमार- गोली मार दो, PCC चीफ की चेतावनी- 1208 दिन बाद बनेगी कांग्रेस की सरकार

अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह: राजगढ़ में पुलिस से बहस में बोले MLA महेश परमार- गोली मार दो, PCC चीफ की चेतावनी- 1208 दिन बाद बनेगी कांग्रेस की सरकार

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जीतू पटवारी ने खिलाफ अशोक नगर में हुई एक एफआईआर के विरोध में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता यहां पर न्याय सत्याग्रह के लिए जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि आसपास के जिलों में पुलिस चैकिंग के नाम पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को अशोक नगर आने से रोक रही है। वहीं प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, 700 पुलिसकर्मियों का बल शहर में तैनात किया जाएगा।

सुबह से ही कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अशोक नगर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान उज्जैन के विधायक महेश परमार और आगर मालवा के विधायक भैरू सिंह का विवाद राजगढ जिले की पुलिस से हुआ। यहां पर पुलिस ने इनकी गाड़ी को चैक करने के लिए रोका। जिस पर पुलिस और विधायक महेश परमार में बहस हो गई। इस बहस में परमार ने पुलिस से कहा कि हमें गोली मार दो। वहीं उज्जैन के एक अन्य विधायक दिनेश जैन को भी पुलिस ने रोका। इस दौरान उनकी भी पुलिसस अफसरों से सड़क पर जमकर बहस हुई।

पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित हो रहे इस सत्याग्रह में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अधिकांश विधायक शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने सरकार और जिला प्रशासन को जमकर घेरा।

लक्ष्मण रेखा पार की तो अफसरों के पाप लिखे जाएंगे
इधर मंगलवार की सुबह भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जीतू पटवारी ने कहा कि जो अफसर लक्ष्मण रेखा पार कर रहे हैं, उनके पाप लिखे जा रहे हैं, वे भी अपने पाप लिख लें, बदलाव होगा। आज से 1208 दिन बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा, अफसर अपनी मर्यादा ध्यान रखें।