Kailash Vijayvargiya: अलीराजपुर में मांदल की थाप पर झूमे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ढोल भी बजाया, बोले-यहां संपन्नता आई है

मंत्री नागरसिंह के समर्थकों ने कंधे पर उठाया, जगह-जगह हुआ स्वागत, रोड शो किया

725

Kailash Vijayvargiya: अलीराजपुर में मांदल की थाप पर झूमे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ढोल भी बजाया, बोले-यहां संपन्नता आई है

 

आलीराजपुर। Kailash Vijayvargiya:

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कल अलीराजपुर जिले में भगोरिया पर्व का आनंद लिया। वे मांदल की थाप पर झूमे और उन्होंने ढोल भी बजाया।

IMG 20250311 WA0099

इस मौके पर क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के मंत्री नागरसिंह के समर्थकों ने विजयवर्गीय को कंधे पर उठाया। उनका जगह-जगह स्वागत भी किया गया। रोड शो भी आयोजित हुआ।

 

सोमवार को शहर जिला मुख्यालय पर भगोरिया हाट भराया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और लुत्फ उठाया। ग्रामीण टोलियों के रूप में पहुंचे और झूले-चकरी और खरीदी की। परंपरा के साथ आधुनिकता भी नजर आई।

इस दौरान प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्य मंत्री गौतम टेटवाल भी पहुंचे। विजयवर्गीय ने मंत्री नागरसिंह चौहान के साथ रोड शो किया।

विजयवर्गीय दोपहर बाद हेलिकॉप्टर से आलीराजपुर पहुंचे। वे सीधे डाक बंगले पहुंचे। यहां से एक खुले वाहन में मंत्री नागरसिंह चौहान के साथ बस स्टैंड तक रोड शो किया। रोड शो में नेताओं ने लोगों का अभिवादन किया। बस स्टैंड पहुंचकर विजयवर्गीय ने ढोल पर थाप दी। इसके अलावा वे ढोल मांदल पर थिरके भी । समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।

IMG 20250311 WA0100

यहां विजयवर्गीय ने कहा भगोरिया महोत्सव में सम्मिलित होकर आनंद का अनुभव हो रहा है। आलीराजपुर के लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्मविश्वास को देखकर मन गदगद है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से आलीराजपुर आ रहे है, आज लोगों के पक्के मकान है, घर-घर तक जल पहुंच रहा है, आज जिले के कृषक साल में 3-3 फसल उपजा रहे हैं। ये स्थिति पिछले 20 वर्षों में बदली है, सरकार के प्रयासों को धरातल तक लाने के लिए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने सतत मेहनत की है। आज उस मेहनत का फल दिखता है कि पलायन पहले की तुलना में कम हुआ है, संपन्नता बढ़ी है और जनजातीय अंचल के नागरिकों के अंदर आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

IMG 20250311 WA0102

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि जनजातीय समाज के पुरोधा भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं कार्यों को विश्व स्तर तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आज आप लोगों की मस्ती में सम्मिलित होने आया हूं, यह आनंद यह उत्साह अत्यंत मनोरम है। उन्होंने कहा कि हर खेत, हर घर तक जल पहुंचाने का कार्य कैबिनेट मंत्री चौहान एवं शासन द्वारा किया जा रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान बनाए जा रहे है।  IMG 20250311 WA0098

– *मंच पर किया स्वागत* 

मंच पर विजयवर्गीय एवं टेटवाल का स्वागत जनजातीय संस्कृति को परिलक्षित करती जैकेट, साफा पहनाकर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने किया। इस दौरान भाजपा आलीराजपुर जिला अध्यक्ष मकु परवाल, रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनप्रतिनिधि इंदर सिंह चौहान, जयपाल खरत आदि मौजूद रहे। कलेक्‍टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने मंत्री विजयवर्गीय एवं राज्‍य मंत्री टेटवाल को जनजातीय संस्कृति के प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

IMG 20250311 WA0103

– *प्रेस वार्ता में कहा धर्मांतरण का कानून हम पहले ही ले आए* 

डाक बंगले पर हुई प्रेस वार्ता में विजयवर्गीय ने कहा आज से चालीस साल पहले और अब के भगोरिया में जमीन आसमान का अंतर है। मुझे लगता है उत्साह और बढ़ा है। इसका कारण है कि आदिवासी भाइयों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने कहा मैं आलीराजपुर पहली बार वर्ष 1970 में आया था। तब और अब के आलीराजपुर में जमीन आसमान का अंतर है। इसके बाद युवा माेर्चा की रैली में आया था शाम 6 बजे बाद पुलिस ने हमें जाने से मना कर दिया था। तब लॉ एंड ऑर्डर इतना खराब था। आज मैं देख रहा हूं रात में महिलाएं भी आलीराजपुर में घूमती है। ये विकास का परिवर्तन है।

धर्मांतरण के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि जैसा पहले होता था उसमें कमी आई है। धर्मांतरण का कानून हम पहले ही ले आए हैं। इस प्रकार की शिकायत आती है तो हम तेजी से कार्रवाई करते हैं, ऐसे कई लोग जेल में भी है।