कैलाश विजयवर्गीय बोले, बंगाल में BJP की सरकार बनेगी, बंगाल में मुझ पर 38 फर्जी केस!

68

कैलाश विजयवर्गीय बोले, बंगाल में BJP की सरकार बनेगी, बंगाल में मुझ पर 38 फर्जी केस!

Ratlam : शनिवार की रात्रि में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के चुनाव में नहीं जा रहा हुं। वहां मुझ पर 38 फर्जी केस लगाएं गए हैं। जाऊंगा तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसलिए पार्टी ने कहा कि मत जाओ। हुमायूं कबीर मामले में हजार करोड़ की डील सामने आने की बात पर उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक के वोट हुमायूं कबीर ले जा रहें थे। इससे ममता बनर्जी घबरा गई। मैं बीते 6 वर्षों से बंगाल का प्रभारी रहा और बजरंग बली के आशीर्वाद से आज जिंदा हुं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल में BJP की ही सरकार बनेगी!