यदि कोई कहे Burhanpur में Tajmahal है, तो उसे गलत मत मानिएगा, जानिये कैसे

904

Bhopal: मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा दिखने वाला घर बनवाया है।बुरहानपुर के रहने वाले आनंद प्रकाश चोकसी ने चार कमरों वाला एक घर बनाया, जो कि प्रतिष्ठित स्मारक TajMahal के समान है, कहा जाता है कि सम्राट शाहजहाँ द्वारा अपनी पत्नी मुमताज के प्रति प्यार जताने के लिए इसे बनवाया गया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, चोकसी हमेशा सोचता था कि ताजमहल उनके शहर में क्यों नहीं बनाया गया, क्योंकि मुमताज़ महल की मृत्यु मध्य प्रदेश में हुई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंजीनियरों ने ताजमहल का बारीकी से अध्ययन किया और महसूस किया कि वैसा भवन बनाने में कई चुनौतियां थीं। उन्होंने घर के अंदर नक्काशी के लिए पश्चिम बंगाल और इंदौर के कलाकारों को भी लाया गया।घर को बनने में करीब तीन साल लगे।

घर का गुंबद 29 फीट की ऊंचाई पर है। इसमें ताजमहल जैसे टावर हैं और घर का फर्श राजस्थान के ‘मकराना’ मारबल से बनाया गया है और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। इसमें एक बड़ा हॉल, नीचे 2 बेडरूम, ऊपर 2 बेडरूम, एक लाइब्रेरी और एक ध्यान कक्ष है।

घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लाइटिंग इस तरह की जाती है कि यह घर असली ताजमहल की तरह ही अंधेरे में चमकता है।

ताजमहल को शाहजहाँ ने मुमताज महल के मकबरे के रूप में बनवाया था।आपको मालूम होगा कि आगरा में ताजमहल को दुनिया के अजूबों में से एक के रूप में उद्धृत किया जाता है। मुमताज के साथ जुड़ाव कई लोगों को ताजमहल को स्त्री के रूप में वर्णित करने के लिए प्रेरित करता है क्योंकि स्मारक की सुंदरता को मुमताज महल की सुंदरता के प्रतिनिधित्व के रूप में भी लिया जाता है। मुमताज़ महल की मृत्यु 1631 में बुरहानपुर, दक्कन (वर्तमान मध्य प्रदेश) में अपने 14वें बच्चे के जन्म के दौरान हुई थी।