नवकार सेवा संस्थान की अध्यक्ष कल्पना, सचिव लता बनी!

495

नवकार सेवा संस्थान की अध्यक्ष कल्पना, सचिव लता बनी!

 

Ratlam : नवकार सेवा संस्थान के स्थापना दिवस के लिए संस्था के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कल्पना जैन को अध्यक्ष, लता गादिया को सचिव, अनिता मारू सहसचिव, सरोज कांसवा कोषाध्यक्ष और ज्योति जैन को उपाध्यक्ष चुना गया।

निवृतमान अध्यक्ष उषा भंडारी को विदाई देते हुए उनका सम्मान किया गया। संस्थान की मीडिया प्रभारी सरोज चत्तर ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष अलका कटारिया का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई, वित्त मंत्री संगीता कोठारी तथा नई अध्यक्ष सहित अन्य ने अपनी बात रखी और संस्थान की रुपरेखा बनाई।