Kamalnath Met Sonia Gandhi : भाजपा ने पैसे और प्रशासन का दुरुपयोग किया, कमलनाथ का आरोप! 

कमलनाथ नई दिल्ली पहुंचे, सोनिया गांधी से मुलाकात की! 

579

Kamalnath Met Sonia Gandhi : भाजपा ने पैसे और प्रशासन का दुरुपयोग किया, कमलनाथ का आरोप! 

New Delhi : लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नतीजे अच्छे हैं, भाजपा को बहुमत नहीं मिला। अब यह मोदी की नहीं एनडीए की सरकार है। सरकार भविष्य पर उन्होंने कहा कि पहले सरकार बनने तो दीजिए। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि यहाँ पैसे और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया। राहुल गांधी द्वारा शेयर मार्केट में घोटाले पर जांच के लिए जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) बनाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि राहुल जी ने जो कहा वह सही तथ्य है।

कमलनाथ ने सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद कहा कि हम चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार पर नजर बनाए हैं कि वे क्या कर रहे हैं। कांग्रेस नेता संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास से रवाना हुए। उन्होंने कहा कि हमने मध्य प्रदेश और देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने इस पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे, तो उन्होंने कहा, मैं उनसे बात नहीं करूंगा। भाजपा उनसे बात कर रही है। अगर भाजपा सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। वे सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सभी की अपनी हिस्सेदारी है।