Kamalnath Met Victim Girl : दुष्कर्म पीड़ित बच्ची से कमलनाथ मिले, इलाज से संतुष्ट, अभी डिप्रेशन में!  

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इलाज में मदद को तैयार, दिल्ली के अस्पतालों में भी बात की!

624

Kamalnath Met Victim Girl : दुष्कर्म पीड़ित बच्ची से कमलनाथ मिले, इलाज से संतुष्ट, अभी डिप्रेशन में!  

Indore : उज्जैन में दो दिन पहले जिस नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, उसे इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उस पीड़ित बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्ची के इलाज पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उसका ऑपरेशन हो चुका है, लेकिन वह मानसिक रूप से बहुत ज्यादा डिस्टर्ब है और अभी डिप्रेशन में है। हमसे जो भी मदद हो सकेगी, हम करेंगे।

उन्होंने बच्ची से मिलने के बाद बाहर आकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे हैं। उसका ठीक से इलाज हो रहा है। अभी स्थिति ठीक है, मेंटली डिस्टर्ब है। उसके लिए सायकेट्रिक का इंतजाम किया गया है। दुख की बात है कि ऐसी घटना हुई। मैं बहुत दुखी हूं इस हादसे से। ऐसी घटनाएं हमारे प्रदेश के नाम को कलंकित करती है।

कमलनाथ ने कहा कि हम अपनी तरफ से इस बच्ची के इलाज में पूरी मदद करेंगे। मैंने कहा कि यदि बच्ची को दिल्ली रिफर करना है, तो हम उसका भी इंतजाम कर देंगे। मैंने दिल्ली के अस्पतालों में पहले से बात की है। लेकिन, डॉक्टरों ने कहा कि उसकी आवश्यकता नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि ऐसी घटनाएं रोज हो रही है, पूरे प्रदेश में जो सामने नहीं आती। मध्य प्रदेश नंबर ऐसी घटनाओं में नंबर-वन है। देश में महिला अपराधों में, आदिवासी अत्याचारों में, भ्रष्टाचार में मध्य प्रदेश नंबर -वन है। पूरे देश में मध्य प्रदेश एक चौपट प्रदेश है, घोटाला प्रदेश है, भ्रष्ट प्रदेश है।