Kamayani Express: पॉइंट्स मैन ने कामयानी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान

34
Kamayani Express

Kamayani Express: पॉइंट्स मैन ने कामयानी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान

प्रयागराज के नैनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब शाम 4 बजे, प्लेटफॉर्म नंबर 4 से रवाना हो रही ट्रेन नंबर 11071 कामयानी एक्सप्रेस में एक यात्री चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्स मैन सूबे सिंह चौधरी ट्रेन को वेव कर रहे थे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए साहसिक कदम उठाया और गिरते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी तत्परता और सूझबूझ से यात्री की जान बच गई।पॉइंट्स मैन सूबे सिंह चौधरी मूल रूप से बीकानेर मंडल के हैं और वर्तमान में माघ मेले के दौरान विशेष ड्यूटी के लिए प्रयागराज मंडल में तैनात हैं। फिलहाल वे नैनी स्टेशन पर सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस साहसिक कार्य की रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने सराहना की है।मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अकांशु गोविल के मार्गदर्शन में प्रयागराज मंडल यात्रियों की सुरक्षित और बेहतर यात्रा के लिए लगातार प्रयासरत है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से चढ़ें-उतरें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।