Kangana’s New Target : रोटी पर थूकने का वीडियो पोस्ट कर उसे शबरी से जोड़ने पर फंसे सोनू सूद!

302

Kangana’s New Target : रोटी पर थूकने का वीडियो पोस्ट कर उसे शबरी से जोड़ने पर फंसे सोनू सूद!

कंगना रनौत के निशाने पर आए, ‘एक्स’ पर बहस छिड़ी, फिर सोनू ने सफाई दी!

New Delhi : अभिनेत्री से नेत्री बनी कंगना रनौत के निशाने पर अब सोनू सूद आ गए। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें एक फूड वेंडर को ग्राहकों के खाने में थूकते देखा गया। एक्टर और समाज सेवक सोनू सूद ने इस वीडियो पर एक विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने इस फूड वेंडर की तुलना रामायण की शबरी से कर डाली। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर कई लोगों के निशाने पर आ गए।

 

कंगना रनौत ने भी सोनू सूद पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कड़े शब्दों में एक्टर के बयान की निंदा की। कंगना ने ‘एक्स’ पर की अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘अब सोनू जी जल्द ही भगवान और धर्म को लेकर अपनी धारणाओं और अपने विचारों पर एक नई रामायण बनाएंगे। वाह क्या बात है बॉलीवुड से एक और रामायण!’

 

सोशल मीडिया पर लोगों और कई राजनेताओं के निशाने पर आने के बाद सोनू सूद ने अपनी सफाई में नया पोस्ट किया। ‘उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा ‘मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है, जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सजा भी दें। लेकिन, इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं उतना समय जरूरतमंद लोगों पे लगा दें ! वैसे आप सब के लिए बता दूं यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। यूपी , बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर, धरम कोई भी हो कोई जरूरत रहे तो बता देना. नंबर वहीं है।’

 

यहां से शुरू हुआ विवाद

विवाद की शुरुआत एक दुकानदार के वीडियो से हुई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो साझा किया जिसमें एक दुकानदार ग्राहकों के लिए बनाई जाने वाली रोटी पर थूकते दिख रहा है। इस वीडियो पर सोनू सूद ने ट्वीट किया था ‘हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता! हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई। बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम!’