Kantilal’s Counter Attack : कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल के कर्म ही हारने वाले

महेश के समर्थकों ने कांग्रेस MLA भूरिया के पुतले जलाए, नारे लगाए

1078

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

Jhabua : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) ने जोबट विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पटेल पर जमकर बयानों के तीर चलाए। उन्होंने कहा कि महेश पटेल अपने कर्मों हैं। भूरिया का इस गुस्से का कारण उनका एक बयान था जिसमे महेश पटेल ने कहा था कि मैं भूरिया परिवार के सेबोटेज के कारण चुनाव हारा! इसके जवाब में महेश पटेल के समर्थकों ने भूरिया का पुतला जलाया (Bhuria’s effigy burnt) और उनके खिलाफ नारे लगाए।

WhatsApp Image 2021 12 30 at 6.00.50 AM

WhatsApp Image 2021 12 30 at 6.00.52 AM

जोबट विधानसभा के लिए 31 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल (Congress Candidate Mahesh Patel) भाजपा की सुलोचना रावत से चुनाव हार गए थे। हारने के बाद महेश पटेल का आरोप था कि उन्हें अपनों का साथ नहीं मिला, इसलिए चुनाव हार गए। उन्होंने ‘नोटा’ में गए भारी वोटों को कांग्रेस का बताते हुए कहा था कि स्थानीय लोगों के इशारे पर भी कांग्रेस के वोट भी ‘नोटा’ (NOTA) में गए। उन्होंने सीधे तौर पर भूरिया के खिलाफ चुनाव में सेबोटेज का आरोप लगाया था।

उनके इन्हीं आरोपों के बाद कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) ने आज उन पर हमले किए। उन्होंने साफ कहा ‘महेश पटेल अपने कर्मों से चुनाव हारे हैं। भूरिया परिवार खानदानी परिवार है और पिछले 40-45 सालों से इस क्षेत्र में कांग्रेस को बचाने में भूरिया परिवार ही आगे रहा है।’ कांग्रेस MLA भूरिया ने कहा कि सेबोटेज का आरोप पूरी तरह औचित्यहीन The Allegation of Sabotage is Completely Unjustified) और दुर्भावना से भरा है। अब महेश पटेल सामने नहीं आ रहे हैं। भूरिया ने कहा कि उन्होंने पूरे चुनाव में दिन-रात एक करके काम किया वरना महेश पटेल की जमानत जब्त हो जाती।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, कांतिलाल भूरिया-

 

कांग्रेस विधायक भूरिया ने यह भी कहा कि उन्होंने चुनाव में महेश पटेल की एक चाय भी नहीं पी। उन्होंने कहा कि पटेल परिवार को राजनीति में ऊपर उठाने वाला भूरिया परिवार ही है। महेश के पिता वेस्ता पटेल को लोग किस नजर से देखते थे। मैंने ही उसे विधायक बनवाया, जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया। उसके बाद उसके बेटे मुकेश पटेल को मैंने विधायक बनाया है। अब ऐसे में महेश पटेल का यह आरोप किसी के गले नहीं उतर रहा। लोग पूछ रहे हैं कि क्या उसने ज्यादा पी रखी थी। भूरिया ने कहा है कि वे महेश पटेल से कहेंगे कि जो कुछ बोला है उसके सबूत ला नहीं तो फिर हमारा लट्ठ चलेगा तो समझ में आ जाएगा।

भूरिया का पुतला जलाया

झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के जवाबी हमले के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जोबट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के पराजित उम्मीदवार महेश पटेल के समर्थकों ने भूरिया का पुतला जलाया। महेश पटेल पर की गई अनर्गल टिप्पणी के विरोध में यह पुतला दहन किया गया। गुरुवार को अलीराजपुर के सिनेमा चौराहा पर कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन के साथ महेश समर्थकों ने कांग्रेस MLA भूरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।